आगरा: रालोद ने शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर जताया शोक
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी घटना पर भारतीय किसान यूनियन ने मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा, मृतक आश्रित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। प्रधानमंत्री से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त कर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। ऐसा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। देर रात पुलिस ने भाकियू के जिलाध्यक्ष को नजरबंद भी कर दिया है।
भाकियू के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने कहा कि कृषि कानून के विरोध में काला झंडा दिखाने जा रहे किसानों को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के काफिले में शामिल उनके बेटे ने किसानों पर जानबूझकर वाहन चढ़ाकर हत्या की है। उनको प्रधानमंत्री तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करें और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजें। ऐसा न करने पर आंदोलन किया जाएगा। किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह, सौरभ चौधरी सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। रालोद के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मालती चाहर और पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बघेल ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने किरावली तहसील में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताने का एलान किया है।
मंत्री पुत्र के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
लखीमपुर खीरी में मंत्री के पुत्र द्वारा गाड़ी से रौंदकर किसान की हत्या के आरोप के मामले में पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने मंत्री पुत्र के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा दस महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन अहंकारी सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं। उन्होंने मृतक किसान को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग भी राज्य सरकार से की है।
सोची समझी साजिश :सपा
सपा के जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने कहा है कि लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या सोची समझी साजिश है। कृषि कानूनों के विरोध करना भी सरकार को रास नहीं आ रहा है। पार्टी ऐसे लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करती है।
साजिश: बिहार के युवक को प्रेम जाल में 'फंसाकर' ठगा, युवती ने वीडियो कॉल के दौरान लिए अंतरग फोटो