फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भारत जोड़ो यात्रा 14 को मैनपुरी आएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 14 दिसंबर की रात को मैनपुरी पहुंचेगी। 15 दिसंबर को मैनपुरी में भ्रमण करेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव ने कहा कि निकाय चुनाव का आरक्षण घोषित हो चुका है। कांग्रेस सभी निकायों में चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी। बैठक में निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रदेश सचिव मोहम्मद राशिद ने कहा कि भाजपा सरकार से आम आदमी परेशान है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। किसान को खाद नहीं मिल रही है। चुनावों में भाजपा अधिकारियों की मदद लेकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। बैठक में डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, शहर अध्यक्ष अजय दुबे, संकोच गौड़, अरविंद तिवारी, पंकज सक्सेना, आशीष दुबे, जितेंद्र कुशवाहा, चंद्रप्रकाश दुबे, सुरेश राठौर, युवा अध्यक्ष कुमार गौरव दुबे, सतीश प्रजापति, मनोज शाक्य, नागेंद्र सिंह, सीबी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें