फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Bandh: मथुरा में किसान नेताओं ने जैसे ही किया टोल फ्री का ऐलान, पुलिस ने घेर कर किए नजरबंद

Fri, 16 Feb 2024 01:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

किसान संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। मथुरा में इसका मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। किसान नेताओं ने मांट टोल प्लाजा को फ्री कराने का ऐलान किया, जिसके बाद पुलिस ने किसान नेताओं को नजरबंद कर लिया। 
 
विज्ञापन
पुलिस ने किसान नेताओं को नजरबंद कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा का मांट टोल फ्री कराने का ऐलान करने वाले किसानों को पुलिस ने घर में नजरबंद किया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस टीम पूरी तरह अलर्ट रही। किसी भी किसान नेता को घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारियों ने दोपहर 12:00 बजे से मांट टोल को फ्री करने का ऐलान किया था। जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को मिली।  पुलिस ने संगठन से जुड़े पदाधिकारी को घर में ही नजर बंद कर लिया। किसी को बाहर नहीं जाने दिया गया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस टीम पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। जगह-जगह चौराहों पर चेकिंग की जा रही है।

सीमावर्ती इलाकों में  विशेष चौकसी बरती जा रही है । पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन चढूनी के मंडल अध्यक्ष आगरा मंडल रामवीर सिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान,जिला अध्यक्ष रामफल सिंह सुबेदार,  मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम, जिला उपाध्यक्ष सौनवीर सिंह, मंडल सचिव हरिपाल सिंह परिहार को उनके आवास/ कैंप कार्यालय पर  नजरबंद कर लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें