फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विजय दशमी पर अकोला बाजार में जगह-जगह भंडारे, श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अकोला। विजय दशमी के पावन अवसर पर मंगलवार को अकोला बाजार में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी खुशी में बाजार के व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने मिलकर भंडारे का आयोजन किया। सुबह से ही बाजार में भंडारे में पूड़ी-सब्जी, हलवा, खिचड़ी और शरबत का प्रसाद वितरित किया गया। अकोला के मुख्य बाजार में राहगीरों, दुकानदारों और ग्रामीणों ने प्रसाद वितरण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान व्यापार मंडल के लोगों ने कहा कि विजय दशमी हमें सिखाती है कि हमेशा सत्य और धर्म की जीत होती है। प्रसाद वितरण से आपसी भाईचारा और प्रेम बढ़ता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी, पवन कुमार गोयल, शिवकुमार सिंघल, ब्रह्म दत्त लवानियां, बाबूलाल नरवरिया, अशोक कुमार, नरवरिया आदि युवा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें