फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाकियू ने जनसमस्याओं पर एसडीएम को साैंपा ज्ञापन

विज्ञापन
बाह में प्रदर्शन कर 17 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन महाश​क्ति ने एसडीएम को सौंपा 
विज्ञापन
बाह। भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने सोमवार को तहसील मुख्यालय बाह पर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन शुरू करेंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष हर्ष शर्मा, तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर और युवा इकाई के जिलाध्यक्ष मोनू शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने कई गांवों में जलभराव की समस्या को उठाया और नियमित सफाई की मांग की। उन्होंने ब्लॉक अधिकारियों के निजी कामों में लगे सफाई कर्मियों को वापस गांवों में भेजने, निराश्रित पशुओं, आईजीआरएस पर फर्जी शिकायत निस्तारण, अतिक्रमण, बिजली केबिलों को बदलवाने और चंगाैसी मेले में पेयजल आदि की व्यवस्था करने की मांग की है। इस दाैरान विजय सिंह जादौन, अरविंद शर्मा, हरिओम यादव, जितेंद्र यादव, प्रभाकर यादव, गजेंद्र सिंह भदौरिया, पिंकू भदौरिया और राधेश्याम सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें