फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाकियू ने रुकवाया सीसी मार्ग का निर्माण, उठाई गुणवत्ता की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। डिफेंस कॉलोनी बाह में बन रहे सीसी मार्ग के निर्माण काम को भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने मंगलवार को गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए रुकवा दिया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि चिरंजीव भदौरिया के घर से बिजली घर तक सीसी सड़क का निर्माण हो रहा है। मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। बनते ही निर्माण कार्य लकड़ी से कुरेदे जाने से उखड़ने लगता है। उन्होंने एसडीएम बाह से निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। चेतावनी दी है कि बिना जांच के निर्माण कार्य हुआ तो बस्ती के लोगों के साथ उनका संगठन निर्माण स्थल पर ही धरना प्रदर्शन को मजबूर होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें