फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाकियू ने आलू के लिए मांगा 1500 रुपये कुंतल एमएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आलू किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री को 11 सूत्रीय ज्ञापन भेजा है। उन्होंने 1500 रुपये कुंतल आलू की एमएसपी पर खरीद की मांग की है। जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने बताया कि आगरा सहित उत्तर प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों के आलू उत्पादक किसान इस समय भारी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। अत्यधिक उत्पादन, बाजार में लगातार गिरते दाम, अव्यवस्थित विपणन व्यवस्था के कारण किसानों को अपनी लागत तक नहीं मिल पा रही है। इसलिए सरकार आलू को खाद्यान्न की श्रेणी में शामिल कर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें