मैनपुरी। शहर के करहल रोड स्थित श्री द्वारिकाधीश महाराज मंदिर में सोमवार की शाम भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजन गाए और भगवान का गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी...., श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेव...., राधा रमण हरि गोविंद जय जय...., श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम.... सहित कई भजन गाए। इस दौरान नारायण गुप्ता, केके गुप्ता, ज्ञान गुप्ता, जयनारायण, गौरव, आकाश गुप्ता, संजीव कुमार, आशीष, त्रिलोकी गुप्ता, हनुमान आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।