फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj 2022: जेल मे बंद अपने भाइयों से मिलने पहुंची बहनें, तिलक कर मनाई भाई दूज

Thu, 27 Oct 2022 12:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जिला और केंद्रीय कारागार आगरा में बृहस्पतिवार को भाई दूज के अवसर पर बंदी भाइयों को टीका करने के लिए बहनों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
जेल में बंदी भाई को तिलक करती बहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की जिला और केंद्रीय कारागार में भैया दूज का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान दोंनो ही कारागारों के बाहर बहनों की लम्बी-लम्बी लाइनें देखने को मिलीं। लंबे इंतजार के बाद जेल में पहुंची बहनें अपने भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं। कई बहनों के आंसू छलक पड़े। इस दौरान बहनों ने भाइयों को तिलक कर रक्षा का वचन लिया। 

जेल प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

जिला और केंद्रीय कारागार में बृहस्पतिवार को भाई दूज के अवसर पर बंदी भाइयों को टीका करने के लिए बहनों की भीड़ लगी रही। जेल प्रशासन ने महिलाओं को प्रवेश देने के लिए विशेष इंतजाम किए है। चेकिंग के बाद सभी को अंदर जाने दिया जा रहा है। खाने के पैक्ड सामान और फलों को ही ले जाने की अनुमति है। बहनें भी भाइयों से मिलकर काफी खुश हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें