फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर जाते भागवताचार्य पर दूसरे समुदाय के लोगों ने की मारपीट, भड़का आक्रोश, मची अफरा तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी (कासगंज)। लहरा रोड पर वृहस्पतिवार को बटूकनाथ मंदिर दर्शन करने भागवत कथा वाचक जा रहे थे, सड़क पर बारिश का पानी जमा होने और पानी के बीच बाइक से जाने के दौरान पानी के छिटें शहजाद नामक युवक पर पड़ गया। जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शहजाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर भागवत कथा वाचक प्रशांत कृष्ण व उनके भाई की पिटाई कर दी। जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी हुई आक्रोश पैदा हो गया। लोग बाजार बंद कर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। घटना के बाद दो समुदायों के बीच पैदा हुए तनाव को देखते हुए पुलिस ने चार नामजद एवं 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

भागवत कथा वाचक प्रशांत कृष्ण का आरोप है कि बाइक से सुबह करीब 9 बजे वह लहरा रोड पर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, सड़क पर पानी भरा होने के कारण बाइक उन्होंने पानी के बीच से निकाली तो गंदे पानी के छीटें पास में ही खड़े युवक शहजाद के कपड़ों पर पड़ गईं। जिससे वह बौखला गया और गाली - गलौज करने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो उसने अपने भाई सद्दाम, सहीम और अरमान को बुला लिया। आस पास के अन्य उसके समर्थक भी लाठी, डंडे, सरिया लेकर आ गए। बिना कुछ पूछे उन्होंने हमला कर दिया। सूचना पर उनके छोटे भाई कृष्णकांत पहुंचे तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। के साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट के मामले की जानकारी कस्बे अन्य लोगों को कोई तो वे आक्रोशित हो गए। पुलिस से शिकायत करने पहुंचे तो सुनवाई नहीं हुई, उलटे पुलिस ने उनके भाई को भी थाने में बैठा लिया। जो भी हो कथा वाचक एवं उनके भाई की पिटाई के बाद पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज लोग आक्रोशित हो गए, बाजार बंद कर सैकड़ों की संख्या में लोग लहरा रोड पर घटनास्थल की ओर जाने लगे। आक्रोशित लोगों को देखकर अफरा - तफरी का माहौल बन गया। आक्रोश की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग नारेबाजी करने लगे। लोगों का आक्रोश देखते हुए पुलिस ने मारपीट के आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने लोगों से बाजार खोलने की अपील की, लेकिन लोग बाजार खोलने को तैयार नहीं हुए। आक्रोशित लोगों का कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक बाजार नहीं खोला जाएंगे। दो समुदायों के बीच बाजार में तनाव पैदा होने पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी जितेंद्र दुबे, एसडीएम पंकज कुमार, सीओ अजीत चौहान तीर्थनगरी पहुंचे, लेकिन लोगों ने गिरफ्तारी होने तक बाजार नहीं खोलने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें