आगरा के कुर्राचित्तरपुर के सिद्धाश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। आज अंतिम दिन भागवताचार्य सौमित्र जी व्यास ने लोगों के भागवत कथा का रसपान कराया। बड़ी संख्या में लोग कथा सुनने के लिए पहुंचे। मंदिर के मुख्य पुजारी कौशल किशोर ने शुक्रवार को कथा समापन व हवन के बाद प्रसादी वितरण भंडारे में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।