फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कावेरी काैस्तुभ सोसाइटी में कलश यात्रा के साथ होगा भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा के भावना एस्टेट रोड स्थित कावेरी काैस्तुभ सोसाइटी पार्क में बृहस्पतिवार से श्रीमदभागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। इसमें भागवत रत्न की उपाधि से अलंकृत आचार्य मोहित स्वरूप कथा का रसपान कराएंगे। कथा के शुभारंभ पर सुबह नाै बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा में लोग दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आ सकते हैं। कथा वाचक पहले दिन श्रीमदभागवत महात्म्य बताएंगे। आयोजक परिवार में रमाशंकर शर्मा-बृजवाला शर्मा, अमित प्रकाश शर्मा-श्रद्धा शर्मा, विश्वास शर्मा-अनिशा शर्मा, मोली शर्मा-सुहानी शर्मा, एकाग्र वशिष्ठ-लावण्या वशिष्ठ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें