कुबेरपुर (आगरा)। विकासखंड एत्मादपुर के गांव बिहारीपुर (संवाई) में रविवार को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। यात्रा का पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। कथावाचक साधना बघेल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि यह मानव जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। कथा के श्रवण से व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में धर्म, सत्य व भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर महेश बघेल, राजनश्री, राजवीर बघेल, उषा देवी, गंगा सिंह, अनीता देवी, रामवीर सिंह, अंगूरी देवी, स्वदेश बघेल, लज्जाराम धनगर आदि मौजूद रहे।