फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करें

Fri, 30 May 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते नोडल अ​धिकारी ओमप्रकाश आर्य।
विज्ञापन
कासगंज। सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज एवं नोडल अधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने आकांक्षात्मक विकासखंड अमांपुर की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की। बैठक में समीक्षा करते हुए उन्होंने संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए।नोडल अधिकारी ने प्रदेश की औसत प्रगति के सापेक्ष सरकारी योजनाओं में स्वास्थ्य, पोषण, बेसिक शिक्षा, कृषि, ग्रामीण पेयजल, बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर पंचायती राज की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कार्यक्रमों में गुणात्मक प्रगति लाने के निर्देश दिए। योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में उन्होंने मार्गदर्शन भी किया। अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी ने योजनाओं के क्रियान्वयन पर आंकड़ों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकासपरक योजनाओं की निरंतर जिले के अधिकारी समीक्षा करें और लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिले जिससे जिले की रैंकिंग जनपद में अच्छी रहे। बैठक में सीडीओ सचिन, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी विपिन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें