फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर किया फायर

Wed, 28 Jun 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहावर। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर गांव के ही युवक ने युवती से छेडख़ानी की। युवती के परिजन ने जब विरोध किया तो आरोपी ने फायर कर दिया। मामले की युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को दबिशें दे रही है।
गांव में 26 जून की शाम युवती के परिजन घर से बाहर थे। युवती घर में अकेली थी। गांव का ही हरिश्चंद्र युवती के घर में घुस आया। उसने युवती से छेडख़ानी शुरु कर दी। तभी परिजन घर पर आ गए। उन्होंने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। फायर की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ दीवार फांद कर मौके से भाग गया। मामले की जानकारी परिजन ने पुलिस को दी। युवती ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार दोहरे ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के दबिशें दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें