कासगंज। गतवर्ष 26 और 29 नवंबर को आयोजित किए गए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लाभार्थी 170 कन्याओं को योजना का लाभ दिया गया है। उनके खाते में 59.55 लाख रुपये की धनराशि भेजी गई है। नए साल में 16 जनवरी को विवाह आयोजन होंगे।जिले में 26 नवंबर को कासगंज में 120 कन्याओं और 29 नवंबर को सिढ़पुरा में 50 कन्याओं के सामूहिक विवाह कराए गए। सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्र कन्या को 51 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है। इसमें से 35 हजार रुपये कन्या के खाते में जमा कराए जाते हैं। समाज कल्याण विभाग ने यह धनराशि जारी कर दी है। साथ ही16 को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत अब तक 100 आवेदन जमा हो चुके हैं। अधिकारी