फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रसूलपुर में बुधवार रात चोरों ने गांव के तीन मंदिरों हनुमान मंदिर, भोलेनाथ मंदिर और देवी माता मंदिर को निशाना बनाते हुए तीन घंटे चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे पुजारियों को मंदिरों से घंटे गायब मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। ग्राम प्रधान चंद्रशेखर लोधी ने बताया तीनों घंटे का वजन लगभग 20 किलो है। मामले में एसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।