फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राधा-कृष्ण मंदिर से घंटे-झालर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा। कस्बा किरावली स्थित हाईवे किनारे बने प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर से चोर तीन घंटे और झालर चोरी कर ले गए। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब चला, जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। सुबह मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने मुख्य द्वार अंदर से बंद पाया। इसकी सूचना मंदिर संचालक प्रवेश अग्रवाल को दी। मौके पर पहुंचे प्रवेश अग्रवाल ने श्रद्धालुओं की मदद से सीढ़ी लगाकर मंदिर परिसर के भीतर देखा तो चोरी की जानकारी हुई। बताया गया कि चोरों ने मंदिर परिसर की शटर को ग्राइंडर से काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां लगे तीन बड़े घंटे तथा झालर चोरी कर ले गए। प्रवेश अग्रवाल ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें