बेवर। कस्बे के एक युवक की इंस्टाग्राम पर एक महिला से दोस्ती हो गई। उनके बीच बातचीत होने लगी। युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि महिला झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है। शिकायतकर्ता थान सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उनके 18 वर्षीय पुत्र की मैनपुरी की एक महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। महिला दो बच्चों की मां है। वह पुत्र व परिजन को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही है। एसडीएम ने थाना पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।