फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मूर्ति स्थापना से पूर्व जयकारों से साथ निकाली कलश यात्रा

Mon, 09 Feb 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
किरावली कलश यात्रा में शामिल महिलायें फोटो स्रोत स्वयं
विज्ञापन
किरावली। कुंडा धाम स्थित हनुमान मंदिर में गोवर्धन महाराज की मूर्ति स्थापना की तीन दिवसीय समारोह चल रहा है। समारोह के दूसरे दिन रविवार को कुंडा धाम से जयकारों के साथ पुरामना तक कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में कलश लेकर 351 महिलाएं और कन्याएं शामिल रही। कलश यात्रा पृथ्वीपुरा, नगरिया मंदिर, भवनपुरा, नगला टोडू, नगला हट्टी, निनवाया, नगरिया, किरावली से होकर गुजरी। मंदिर के सत्यानंद महाराज ने बताया कि कार्यक्रम में ग्रामीण उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। तोता सरपंच और विक्रांत प्रधान पुरामना ने सभी कलश यात्रियों के लिए प्रसाद वितरिच किया। मौके पर गार्गी चौधरी, रितिका शर्मा, साक्षी शर्मा, पूजा डांगुर, मधु डाँगुर ,राजू प्रधान, हार्दिक उपाध्याय, अर्जुन पंडित, चेतन उपाध्याय, सवर्ण समाज जिलाध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, सनी पाठक, रामवीर डांगुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें