फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक पर स्टंट करने से पहले सोचें घर पर कर रहा कोई इंतजार

Fri, 17 Nov 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खास कर किशोर वर्ग के लोग बाइक पर स्टंट करने से बचे। नासमझी और महज शान दिखाने के लिए युवा अपनी जान जोखिम में नहीं डालें। स्टंट करने से पहले सोचें कि घर पर कोई उनका इंतजार कर रहा है। शुक्रवार को यह बातें सनातन धर्म इंटर कॉलेज में आयोजित यातायात जागरुकता शिविर में यातायात प्रभारी प्रदीप सेंगर ने छात्रों से कहीं।
विज्ञापन

एक नवंबर से यातायात जागरुकता माह के तहत स्कूल कॉलेज आदि स्थानों पर शिविर आदि आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें सड़क हादसों में होने वाली जनहानि रोके जाने को लेकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। शुक्रवार को सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर में यातयात प्रभारी की मौजूदगी के बीच छात्रों को नियम संबंधी अहम जानकारियां दी गईं। टीएसआई लाखन सिंह ने कहा कि जीवन अमूल्य है। कुछ लोग बाइक स्टंट, नियम पालन न कर जान को जोखिम में डालते हैं। प्रतिवर्ष न जाने कितने युवा, किशोर व अन्य सड़क हादसों में बेवजह जान गवाते हैं। इसलिए जरूरी है कि यातायात नियमों के प्रति जागरुक होंं। पैदल हों या वाहन चला रहे हों। नियम पालन करें ताकि जीवन सुरक्षित रहे। खुद के साथ ही परिवार से लेकर आसपास के लागों को नियमों के प्रति जागरुक करें। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ छात्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें