फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कलश विसर्जन के लिए जा रहे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला

Sat, 24 May 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव में भागवत कथा के बाद कलश विसर्जन करने जा रहे लोगों पर मधुमक्खियाें ने हमला कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। कोई नदी में कूद गया, तो किसी ने सड़क पर दौड़ लगा दी। कुछ लोग तो सड़क पर उल्टे होकर लेट गए। हमले में 60 से 70 लोग घायल हो गए। थाना भोगांव क्षेत्र के गांव शहजादे पुर निवासी सरमन सिंह यादव के यहां श्रीमद् भागवत सप्ताह का आयोजन हुआ था। शुक्रवार को कथा विसर्जन के बाद शनिवार को सरमन सिंह के परिवार के लोग और रिश्तेदार कलश विसर्जन के लिए ईशन नदी के कोंखपुर स्थित घाट पर जा रहे थे। बताया गया है कि डीजे के साथ जब कलश विसर्जन यात्रा कोंखपुर के निकट पहुंची तभी एक पीपल के पेड़ से अचानक मधुमक्खियां ने हमला बोल दिया। इससे कलश विसर्जन यात्रा में अफरा तफरी मच गई। 60 से 70 लोग मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गए। पहले घायलों को सीएचसी भोगांव ले जाया गया, यहां से गंभीर हालत देखते हुए 25 से 30 लोगों को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल रेफर किया गया। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया की कोंखपुर के पास जब कलश विसर्जन यात्रा पहुंची, तभी अचानक डीजे की तेज आवाज के कारण मधुमक्खियां उड़ने लगीं और वह भीड़ पर हमलावर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें