कम राशन देने की शिकायत पर की पिटाई
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। कम राशन देने की शिकायत करना एक उपभोक्ता को भारी पड़ गया। नामजद लोगों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव उददैतपुर निवासी अनुसूचित जाति के चमन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका कोटा डीलर कम राशन देता है। पांच किलो की जगह चार किलो ही राशन देता है। विरोध करने पर गाली गलौज करने उतारू हो जाता है। शिकायत किए जाने से कोटा डीलर नाराज हो गया। सोमवार को दोपहर वह काम से जा रहा था। तभी आरोपी अपने भतीजे के साथ आया और रास्ते में घेर लिया। पहले तो उसे जातिसूचक गालियां दीं। जब विरोध किया तो लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनवकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी धमकी देकर चले गए। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।