गाली देने से मना करने पर पीटा
कुरावली। गांव नगला नंदे में शराब पीकर गाली-गलौज करने से मना करने पर एक युवक की पिटाई की गई। पीड़ित मंजेश कुमार ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि रविवार की दोपहर नशे की हालत में एक पिता पुत्र गाली गलौज करने लगे। जब उन्हें गाली गलौज करने के लिए मना किया तो उसे लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। संवाद