फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीडीओ और ईओ प्रत्येक पंजीकृत जोड़े का सत्यापन करें

Thu, 08 Feb 2024 06:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 12 फरवरी को होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि योजना का लाभ पाने के लिए जिन लोगों द्वारा आवेदन किए गए हैं। प्रत्येक आवेदन के वर-वधु व उसके अभिभावकों को कार्यालय बुलाकर या लड़की पक्ष के घर जाकर पात्रता की भी जांच करें। लापरवाही मिलने पर दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि योजना का लाभ गरीब परिवार तक पहुंचाने में लेखपाल, सचिव, सफाई नायक, ग्राम प्रधानों, राशन डीलर का सहयोग लें। 12 फरवरी को कार्यक्रम प्रस्तावित है लेकिन अभी तक खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय द्वारा उपलब्ध कराए गए आवेदन पत्रों का सत्यापन कर रिपोर्ट समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध नहीं कराई गई है। 9 फरवरी की शाम तक सभी आवेदन पत्रों की गहनता से जांच कर सत्यापन रिपोर्ट समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध करा दें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जोड़े को उपलब्ध कराए जाने वाले सामान में एकरूपता रहे। सभी सामान 10 फरवरी तक मुख्यालय पर उपलब्ध हों। उपलब्ध सामान का सत्यापन जिला स्तर पर गठित कमेटी से कराएं। कार्यक्रम स्थल देवी मेला प्रांगण की दो दिन में सफाई कराएं। सीडीओ नेहा बंधु, एडीएम रामजी मिश्र, एसडीएम अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, नीरज कुमार दुबे, प्रसून कश्यप, सुप्रिया गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर गोपाल शर्मा, अंजली सिंह, योगेंद्र कुमार, उपायुक्त मनरेगा पीसी राम, डीडीओ अजय कुमार, पीडी सत्येंद्र कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें