फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीडीसी को परिवार के लोगों ने पीटा

Mon, 30 Oct 2023 06:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीसी को परिवार के लोगों ने पीटा
विज्ञापन


कुसमरा। चौकी क्षेत्र के गांव ख्वाजापुर निवासी बीडीसी को उसी के परिवार के लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के साथ ही मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज सिंह की ओर से किशनी थाने में तहरीर दी गई। पुलिस को बताया कि वह अपने बाबा कालीचरण से बात कर रहा था। तभी चाचा मनोज और अवनीश वहां आ पहुंचे। आते ही दोनों ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। जब उसने गालियां देने से मना किया तो आरोपी उग्र होकर उस पर हमलावर हो गए। उसे लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग आए तो आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


फसल देखने गए किसान की बाइक चोरी
कुसमरा। गांव बुढौली निवासी एक किसान बाइक खड़ी कर फसल देखने के लिए गया। इस दौरान बाइक चोरी हो गई। पीड़ित राम कुमार ने थाने में तहरीर दी। बताया कि रविवार को वह बाइक से खेत पर गया था। बाइक को खड़ी करने के बाद वह फसल देखने लगा। इस बीच कोई उसकी बाइक चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें