फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नरों में वर्चस्व की जंग: किन्नर गुरु की साथियों ने पहले की पिटाई, फिर की हैरान कर देने वाली हरकत

Tue, 18 Apr 2023 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

किन्नरों में वर्चस्व की जंग को लेकर विवाद हो गया। मुरैना और आगरा की मंगलामुखियों संग सोरों से लौट रही किन्नर गुरु नैंसी के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उनके बाल भी काट दिए गए। 
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती किन्नर गुरु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गुरुकुल के पास आगरा की एक किन्नर गुरु को क्षेत्र वर्चस्व को लेकर साथियों ने पीटकर घायल कर दिया। घायल ने लूटने और बाल काटने का भी आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने किन्नर गुरु व उसके साथी को सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

यहां का है मामला 

आगरा के ताजगंज को अपना नेग का क्षेत्र बताने वाली किन्नर गुरु नैंसी निवासी सरसोई जिला कानपुर और इसके साथ सुनील कुमार निवासी ताजगंज को पीटकर घायल किया गया है। इन दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। नैंसी ने बताया कि रविवार को अपनी साथी नेहा व पलक निवासी मुरैना और कल्लू व बड़े निवासी जरार थाना बाह जिला आगरा के साथ गंगा स्नान करने रविवार को सोरों गईं थीं। यहां से रात में ही नेहा ने अपनी कार से लौटने के लिए कहा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद डरे बाहुबली अब्बास के घरवाले, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही पेशी

मारपीट कर की लूट 

आरोप है कि इसके बाद चारों ने कासगंज रोड स्थित गुरुकुल के पास सूनसान होने पर मुझे व मेरे साथी को कार से उतारकर बुरी तरह से पीटा। इसकी वजह से दोनों घायल हो गए और बेहोश होकर गिर गए। इन लोगों ने हमें नाली में डाल दिया। साथ ही 33 हजार रुपये, एक सोने की अंगूठी, कानों के टॉप्स और पायल लूटकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav: मैनपुरी में सपा ने नगर पालिका सहित तीन सीटों में उतारे नए चेहरे, पांच के काटे टिकट
विज्ञापन

बाल भी काट लिए

बताया कि नेहा मुरैना में बैठकर आगरा तक का क्षेत्र देखती है। यहां पर कल्लू और बड़े को छोड़ रखा है। क्षेत्र के वर्चस्व को लेकर पहले झगड़ा हुआ था लेकिन बाद में समझौता हो गया। जबकि आरोपी दिल में रंजिश पाले रही। गंगा स्नान का बहाना करके लेकर आईं और हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया कि अस्पताल में होश आने पर देखा तो बाल भी कटे हुए थे। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह बताया कि अब तक कोई सूचना नहीं मिली है। अगर पीड़ित थाने पर आकर शिकायत देंगे तो मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav: संसद तक का रास्ता तय कर चुके अलीगंज के पालिकाध्यक्ष, 94 साल पुराना है निकाय का इतिहास
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें