फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चार्ज हो रहे मोबाइल की बैटरी धमाके के साथ फटी

Tue, 23 Jul 2024 06:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)। नगर के स्टेशन कॉलोनी में रविवार की देर रात मोबाइल चार्ज करते समय बैटरी धमाके के साथ फट गई, जिससे घर में आग लग गई। आग से घरेलू सामान जल गया। काफी प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी। नगर के स्टेशन कालोनी निवासी अनिल राजपूत ने रविवार की रात लगभग एक बजे अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए लगा दिया और दूसरे कमरे में सोने चला गया। रात लगभग तीन बजे अचानक कमरे में एक जोरदार धमाका हुआ। आवाज सुनकर अनिल और उनके परिजन जाग गए। जब वह कमरे में पहुंचे तो देखकर दंग रह गए कि मोबाइल में आग लगी हुई थी। आग ने कमरे में रखे गृहस्थी के सामान को भी चपेट में ले लिया। अनिल ने विद्युत सप्लाई बंद कर के आग पर पानी डाला। काफी प्रयास के बाद आग शांत हो सकी। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए और उसके घर पर एकत्रित हो गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें