बटेश्वर। तीर्थस्थल बटेश्वर के मुख्य मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए पुराने पीतल के घंटों की नीलामी बुधवार को दोपहर 12 बजे मंदिर कार्यालय पर की जाएगी। बटेश्वर ट्रस्ट समिति के कोषाध्यक्ष ध्रुव कुमार शर्मा ने बताया कि इस खुली नीलामी में कोई भी इच्छुक खरीदार या व्यापारी भाग ले सकता है। नीलामी की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए व्यापारियों को एक लाख रुपये की सिक्योरिटी (अग्रिम) राशि जमा करानी होगी।