फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 20 से

Mon, 18 Mar 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा में 1.26 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। शिक्षा विभाग ने परीक्षा संबंधी अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है।जिले में 1263 बेसिक शिक्षा परिषद एवं आठ कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में शिक्षारत परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें प्राइमरी के 81195 तथा जूनियर के 45831 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। 27 मार्च तक परीक्षाएं होंगी। इनमें 24 से 26 मार्च तक होली का अवकाश रहेगा। कक्षा एक की सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा दो से पांच तक मौखिक एवं लिखित परीक्षाएं आयोजित होंगी। कक्षा छह से आठ तक सभी विषयों की लिखित परीक्षाएं होंगी। 31 मार्च को परीक्षाफल का वितरण किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने बताया कि पहले परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन शासन से परीक्षा कार्यक्रम को बदलने के निर्देश दिए गए। इसके बाद परीक्षा कार्यक्रम को बदलकर 20 मार्च से किया गया है। परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें