फतेहाबाद फोटो।यमुना घाटों का निरीक्षण करते एसीपी इमरान अहमद
फतेहाबाद। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर यमुना घाटों का निरीक्षण। इस दाैरान उन्होंने पुलिस को स्वारा, शंकरपुर घाट, भोलपुर, बरीपुरा सिकरारा समोगर आदि यमुना घाटों पर बैरियर लगाने, यमुना नदी के पास प्रतिमा विसर्जन के लिए गड्ढे खुदवाने के निर्देश पुलिस को दिए जिससे किसी अनहोनी घटना को रोका जा सके। एसीपी ने लोगों को हिदायत दी गई है कि यमुना नदी का बहाव अधिक है। इसलिए उसके अंदर प्रवेश न करें।