पिनाहट। कस्बा स्थित चंबल घाट पर पांटून पुल के तैयार होने के बाद आवागमन शुरू हो गया है। पुल की सुरक्षा को देखते हुए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सीमा में बैरी गेट लगाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि बैरियर लगाए जाने से पांटून पुल को नुकसान से बचाया जा सकेगा और हल्के वाहनों व पैदल यात्रियों का आवागमन सुरक्षित रूप से जारी रहेगा।