भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन में बरनाहल के नेता शामिल हुए
मैनपुरी। दिल्ली में हो रहे भाजपा के राष्ट्र्रीय अधिवेशन में बरनाहल से कई भाजपा नेताओं ने भाग लिया है। बरनाहल के भाजपा नेता योगेंद्र गुप्ता, चेयरमैन शशि गुप्ता सहित कई लोग अधिवेशन में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। योगेंद्र गुप्ता ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीब किसानों और नौजवानों के लिए दर्जनों योजनाएं संचालित की है। देश में धारा 370, राममंदिर, सहिंत ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। मोदी सरकार 2024 में तीसरी बार फिर से हैट्रिक लगाने जा रही है। रामगोपाल शाक्य, पंकज बघेल, मनु गुप्ता, प्रमोद कुमार, सतीश चंद्र अधिवेशन में भाग ले रहे हैं। संवाद