मैनपुरी। गर्मी और तेज धूप से लोग परेशान हैं। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से चार अक्तूबर तक बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार 30 सितंबर से लेकर चार अक्तूबर तक मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
ऐसे में बारिश के बाद मौसम ठंडा होना शुरू हो जाएगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप के चलते लोग परेशान नजर आए। शाम को भी लोगों को राहत नहीं मिली।