फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बार एसोसिएशन ने नो एडवर्स का प्रस्ताव किया पारित

Sun, 03 Mar 2024 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शुक्रवार की रात्रि से लगातार बारिश का क्रम शुरू हो गया। शनिवार सुबह को भी बारिश का सिलसिला चलता रहा। ऐसी स्थिति में बार एसोसिएशन ने बैठक बुलाकर वादकारियों की परेशानी को देखते हुए नो एडवर्स प्रस्ताव पारित किया। वहीं न्यायालयों से वादकारी व अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति की स्थिति में प्रतिकूल आदेश नहीं पारित करने की अपील की।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा एवं सचिव चेतन चौहान ने बैठक में पारित हुए प्रस्ताव की प्रतियां न्यायालयों को सौंपी। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश होने के कारण वादकारी सुबह समय से नहीं आ पाए और मौसम लगातार खराब बना रहा। जिसके कारण ऐसी परिस्थितियों में न्यायिक कार्य में परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए प्रस्ताव पारित किया गया है। बार एसोसिएशन ने जिला न्यायालय से अपील की कि यदि कोई वादकारी या अधिवक्ता उपस्थित नहीं हो पाते तो कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें