खेरागढ़। तहसील सभागार में सोमवार को बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया ।संरक्षक अध्यक्ष अजब सिंह सिकरवार ने अध्यक्ष हरिओम सिकरवार, सचिव रामवीर सिकरवार, कोषाध्यक्ष सुधीर शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, श्रीनिवास शर्मा, महेश श्रीवास्तव, शत्रुघ्न सिंह, मनोज तोमर, बच्चू सिंह राजपूत, सुरेश पाठक, सतीश शर्मा, राघवेंद्र तोमर, रामप्रकाश गालव आदि मौजूद रहे।