फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आचार संहिता लागू होते ही हटाए बैनर और होर्डिंग

Sat, 16 Mar 2024 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लोकसभा निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जैसे ही चुनाव अधिसूचना जारी कर तिथियों की घोषणा की उसी के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई। आचार संहिता लागू होते ही अफसर सड़कों पर उतते। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सभी शहरी व कस्बाई इलाकों में भ्रमण किया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनैतिक दलों के बैनर पोस्टर हटवाए गए। शहर में जिलाधिकारी सुधा वर्मा, एसपी अपर्णा रजत कौशिक स्वयं पहुंचीं और फोरलेन मार्ग पर लगे होर्डिंग और बैनर उतरवाए। जेसीबी मशीन और सीढ़ी लेकर पालिका कर्मी होर्डिंग, बैनर उतारने में जुटे थे। फोरलेन मार्ग पर जगह-जगह और नगर के चौराहों पर राजनैतिक लोगों व अन्य लोगों के होर्डिंग लगे हुए थे। जिन्हें हटाने का कार्य सायं तक चलता रहा। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फोरलेन सहित नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। सोरों गेट तिराहे पर पहुंचकर जनसंवाद किया और चुनाव के दौरान लोगों से शांति रखने की अपील की। जिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों को आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाए। वहीं एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने अधीनस्थ अफसरों को निर्देश दिए कि वह अराजक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करें। जिससे चुनाव व्यवस्था में किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें