मैनपुरी। अगस्त माह में बैंक से संबंधित कामकाज की प्लानिंग कर रहे हैं तो अवकाश का ध्यान रखें। इस माह में कई प्रमुख त्योहार पड़ेंगे, इस कारण बैंक दस दिन तक बंद रहेंगे। ऐसे में कैश आदि की व्यवस्था पहले से करके रखें।
अगस्त महीने में मोहर्रम, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस के साथ जन्माष्टमी का त्योहार है। इनके चलते बैंकों में चार सार्वजनिक अवकाश रहेंगे। दूसरे और चौथे शनिवार सहित रविवार के चार अवकाश भी हैं। कुल मिलाकर इस माह में बैंकों में 10 दिन का अवकाश रहेगा।
इन तारीखों को रहेगा अवकाश
-07,14,21,28 अगस्त रविवार
-09 अगस्त मोहर्रम
-12 अगस्त रक्षाबंधन
-13 अगस्त दूसरा शनिवार
-15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस
-18 अगस्त जन्माष्टमी
-27 अगस्त चौथा रविवार
एटीएम में कैश की व्यवस्था करें
लीड बैंक मैनेजर अनिल प्रकाश तिवारी ने शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वह सुनिश्चित करें कि उनकी शाखाओं के एटीएम में अवकाश के दिनों में कैश की उपलब्धता रहे। बैंक बंद होने पर ग्राहक एटीएम सेवा पर निर्भर रहेंगे।
अगस्त में चार सार्वजनिक अवकाश पड़ रहे हैं। इस कारण बैंक महीने में दस दिन बंद रहेंगे। ग्राहक भी अवकाश को ध्यान में रखते हुए लेनदेन कर लें।
-अनिल प्रकाश तिवारी, मैंनेजर लीड बैंक।