श्रीबांकेबिहारी मंदिर में हो रहे हॉल के निर्माण कार्य का रविवार को न्यायिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्ता को ध्यान में रखकर हर हाल में नवंबर माह के अंत तक हॉल निर्माण पूरा किए जाने के आदेश दिए। हॉल के बनने से यहां आने वाले श्रद्घालुओं की संख्या में और बढ़ोत्तरी होगी।
इसके बाद मोहन बाग में हुई बैठक में मौजूद खंडपीठ लखनऊ के प्रशासनिक न्यायाधीश अनिल कुमार, यूपी गृह मंत्रालय के ओएसडी एके सिंह, जिला न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह, एडीजे तृतीय राजीव भारती, सीजेएम मथुरा संजय कुमार, मुंसिफ मजिस्ट्रेट दीक्षाश्री आदि ने गोस्वामियों से जीर्णोद्धार कार्य के लिए सुझाव मांगे।
गोस्वामियों ने कार्य की धीमी गति पर चिंता व्यक्त की, जिस पर हॉल का निर्माण नवंबर माह तक किए जाने के आदेश दिए गए। इस दौरान रजत गोस्वामी, ब्रजेश गोस्वामी, देवेंद्र गोस्वामी, अविनाश गोस्वामी, ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी, बसंत गोस्वामी आदि मौजूद रहे।