फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्र ग्रहण: बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन और आरती का समय बदला, दिन में शयन को जाएंगे ठाकुरजी

Fri, 12 Jul 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी महाराज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगामी 16 जुलाई को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण के कारण ठा. बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन व आरती के समय में परिवर्तन किया गया है। इस दिन राजभोग में निर्धारित समय से करीब 50 मिनट पहले ही मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे, जबकि शयन भोग में 5 घंटे 40 मिनट पहले ही ठाकुर जी शयन को चले जाएंगे।
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधक मुनीष कुमार ने बताया कि 16 जुलाई को प्रात: कालीन सेवा में 7:45 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। श्रृंगार आरती 7:55 बजे होगी। आठ बजे राजभोग सेवा प्रारंभ होगी और 11:10 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। 

इसके बाद शयन भोग की सेवा में दोपहर 12:40 बजे पट खुलेंगे। शयन आरती 3:45 बजे होगी। 3:50 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालु ठाकुर जी के दर्शन नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें