भोगांव। बिछवां क्षेत्र के गांव भूटा निवासी एक व्यक्ति ने कस्बा स्थित एक बैंक के मैनेजर व कैशियर पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। नगला भूटा निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि कस्बा स्थित एक बैंक शाखा में उसका खाता है।
उसके खाता में करीब 20.55 लाख रुपया जमा हुए थे। 10 अगस्त को जब वह बैंक गया तो कैशियर ने बताया कि उनके खाता में मात्र 22396 रुपया जमा हैं। सुभाष ने बैंक मैनेजर, कैशियर व अन्य स्टाफ पर मिली भगत कर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। तहरीर मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि खाता धारक के अकाउंट से एटीएम और पेटीएम के माध्यम से रुपया निकाले जाने की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद