फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बैंक कर्मी की सड़क हादसे में हुई मौत

Wed, 27 Dec 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र के बनकिया गांव के पास मंगलवार की सुबह कन्नौज निवासी बाइक सवारों को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक फाइनेंस कर्मी की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। युवक की मौत के बाद परिजन में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन

कन्नौज के गंगागंज गुरौली निवासी राजन कुमार (22) फिरोजाबाद जिले में सिरसागंज स्थित बंधन बैंक में संविदा पर फाइनेंस का काम करते थे। मंगलवार की सुबह वह मलिकपुर निवासी साथी संदीप के साथ सिरसागंज नौकरी पर जा रहे थे। उनकी बाइक जब बनकिया गांव के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने राजन को मृत घोषित कर दिया। संदीप की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। कुछ देर बाद मृतक के परिजन भी मोर्चरी पहुंच गए। राजन की हादसे में असमय मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे को लेकर थाना भोगांव में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें