लंपी से बचाव के लिए पशु हाट एवं पशु मेलों को प्रतिबंधित किया गया है। पशुओं को लंपी बीमारी से बचाने के लिए शासन एवं प्रशासन अलर्ट है। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक की। वहीं बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।