फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जमा कराई गईं मतपेटिकाएं

Fri, 05 May 2023 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। निकाय चुनाव के मतदान समापन के बाद देर शाम कुल 281 बूथ पर मतपेटिकाओं को सील किया गया। इसके बाद कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतपेटिकाएं जमा कराईं गईं। इस दौरान वाहनों के साथ पुलिसकर्मी मौजूद रहे।बृहस्पतिवार को छिटपुट घटनाओं, आरोप प्रत्यारोप के बीच निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम छह बजे मतदान समापन के बाद भी कुछ लोग बूथ पर मतदान करने के लिए पहुंचे। कुछ बूथों पर करीब 6:30 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके बाद कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतपेटिकाओं को सील किया गया। कुल 281 बूथ से मतपेटिकाएं निर्धारित केंद्रों पर जमा कराई गईं। मैनपुरी और ज्योंती की मतपेटिकाएं टीईपी सेंटर, भोगांव बेवर की नेशनल डिग्री कॉलेज, करहल बरनाहल की जैन इंटर कॉलेज, किशनी कुसमरा की रामसिंह महाविद्यालय किशनी और घिरोर की मतपेटिकाएं ब्लॉक में जमा कराई गईं। देर शाम तक मतपेटिकाओं को जमा करने का काम चलता रहा। इसके बाद स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया। अब 13 मई को मतगणना के दौरान ही स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें