फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शांति और सौहार्द के साथ मनाई बकरीद

Sat, 07 Jun 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में बिलराम गेट ईदगाह पर ईद की नमाज अदा करते लोग।
विज्ञापन
कासगंज। जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच के बीच बकरीद (ईद-उल-अजहा) शांति और सौैहार्दपूर्ण माहौल में परंपरागत तरीके से मनाई गई।
विज्ञापन

जिले की 64 ईदगाह और 41 मस्जिदों में करीब 70 हजार लोगों ने लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ की। नमाज के बाद उन्होंने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। जिले की सभी मस्जिदों और ईदगाहों में होने वाली ईद-उल-अजहा की नमाज के लिए पहले ही व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं थी। शहर में नई ईदगाह व पुरानी ईदगाह पर अलग-अलग समय पर नमाज हुई। बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। इसके अलावा दो ईदगाह और चार मस्जिदों में बकरीद की नमाज हुई। जिले में सहावर में 18, गंजडुंडवारा में 17, सोरोंजी 16, अमांपुर में 9 एवं ढोलना में 15, सुन्नगढ़ी में 6, पटियाली में 6, सिढ़पुरा में 6, सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में 4 स्थानों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दिन विशेष को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। उन्होंने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईदगाहों और मस्जिदों पर काफी रौनक का माहौल था। छोटे बच्चे भी अपने अभिभावकों के साथ नमाज अदा करने के लिए पहुंचे और और अपने हमउम्र साथियों से गले मिले। उनका उत्साह और उमंग देखते ही बन रही थी। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी जगह नमाज सहित अन्य कार्यक्रम शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में हुए। लोगों ने अपने घरों में परंपरागत तरीके से कुर्बानी दी और गरीब एवं जरूरतमंदों को जकात बांटी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें