फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार्यकर्ताओं हिरासत में लेने पर भड़के बजरंगी

Mon, 05 Feb 2024 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। कादरवाड़ी में शरारती तत्वों के एक बछड़े पर डंडों से प्रहार करने की शिकायत लेकर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस के हिरासत में लेने से आक्रोश फैल गया। बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पर धरना दे दिया। सीओ ने कोतवाली पहुंचकर कार्यकर्ताओं को रिहा कराया और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देने पर मामला शांत हुआ। बजरंग दल कार्यकर्ता अर्पित व, बाबा मास्टर कादरबाड़ी में बछडे को डंडा मारने की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के स्थान पर दोनों कार्यकर्ताओ को हिरासत में लेकर उनकी बाइक कब्जे में ले लीं। जेब में रखे 2500 रुपये व मोबाइल भी निकाल लिए है।देर शाम तक पुलिस ने कार्यकर्ताओं को नहीं छोड़ा। जब इस बात की जानकारी बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ताओं को हुई तो वे कोतवाली पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और कोतवाली में ही धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओ के धरने पर बैठने की सूचना पर सीओ अजीत कुमार चौहान मौके पर पहुंच गए। बीजेपी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष डीएस लोधी, भाजपा के वरिष्ठ नेता संपूर्णानंद भारद्वाज, बजरंग दल नगर संयोजक गोविंद महेरे, विहिप नगर अध्यक्ष राजेंद्र मौर्य ने सीओ से पुलिस कर्मियों के गलत व्यवहार की शिकायत की। सीओ ने तुरंत दोनो कार्यकर्ताओ व बाइक छोड़ने के निर्देश दिए। उन्हें हिरासत में लेने वाले पुलिसकर्मियों पर कारवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें