फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुष्कर्म के आरोपी चाचा की जमानत अर्जी खारिज

Wed, 22 Nov 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सै. माऊज बिन आसिम के न्यायालय ने भतीजी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी चाचा को जमानत नहीं दी। कोर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव में अपनी शादी सुदा भतीजी के घर में उसका चाचा मिलक सिंह दो अन्य साथियों के साथ घुस आया और सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। जिसमें से दो की जमानत हो गई। मिलक सिंंह ने अपनी जमानत अर्जी कोर्ट में दाखिल की। जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव यदुवंशी ने मामले की पैरवी करते हुए अपराध को गंभीर प्रकृति का बताया और जमानत का विरोध किया। कोर्ट ने आरोपी की जमानत खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें