बाह: योग दिवस पर विशेष- बाह के योग गुरु वीपी तोमर के सम्मान की तस्वीर फाइल फोटो
बाह। दुनिया के कई देशों के लोगों को योगाभ्यास कराने वाले कैवल्यधाम दिल्ली में कार्यरत बाह के योग गुरु वीपी तोमर ने दुनिया के कई देशों के लोगों को न सिर्फ योगाभ्यास कराया, योग की विभिन्न मुद्राएं सिखाकर उनसे होने वाले लाभ भी समझाए हैं। उन्होंने कई अवार्ड जीत कर बाह क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बाह के बिजौली गांव के शंकर सिंह तोमर के बेटे वीपी तोमर ने कैवल्यधाम के जरिए दुनिया के देशों तक योग की पताका फहराई है। उन्होंने बताया कि सिक्स सिग्मा हेल्थ केयर दिल्ली ने बेस्ट योग मास्टर ऑफ द ईयर अवार्ड, संविधान सम्मान अवार्ड, सिटीजन फॉर्म एवं शिवानंद योग केन्द्र दिल्ली ने बेस्ट योग प्रशिक्षक अवार्ड प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि नेचुरोपैथी योग और स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र कुमार राणा, राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक सिंह ने पिछले साल फेडरेशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। वीपी तोमर ने बताया कि फेडरेशन के विकास के लिए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा का व्यापक प्रसार करने में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। योग में वीपी तोमर की उपलब्धि पर अहिवरन सिंह परिहार, राजबहादुर शर्मा, रामानंद शर्मा, जोधाराम, बाबूराम, सतीश पचौरी, अनिल तोमर आदि ने खुशी का इजहार कर बधाई दी है।