फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में बाह के वकीलों का प्रदर्शन

Fri, 22 May 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
लखनऊ में चैंबर तोड़े जाने और वकीलों पर लाठी चार्ज के विरोध में बाह में वकीलों ने मुख्यमंत्री को - फोटो : police
विज्ञापन
बाह। बार एसोसिएशन बाह ने लखनऊ में वकीलों के चैंबर तोड़ने और लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनोद कुमार को सौंप कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, घायल वकीलों के इलाज और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। बार एसोसिएशन बाह के अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा एवं सचिव शंकर सिंह ने रोष व्यक्त करते हुए घटना को लोकतंत्र और न्यायपालिका के स्तंभ पर हमला बताया। उन्होंने मांग की कि लाठीचार्ज का आदेश देने वाले और वकीलों को बेरहमी से पीटने वाले पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया जाए। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए अधिवक्ताओं को मुआवजा दिया जाने की मांग उठाई है। वकीलों के चैंबर तोड़ा जाना और विरोध पर लाठीचार्ज किया जाना संविधान, न्याय एवं विधि के शासन के विपरीत निंदनीय कृत्य है। त्वरित कार्यवाही एवं न्याय की मांग मुख्यमंत्री से की गई है। इस दौरान ध्रुव पाराशर, अवध नरायन शर्मा, हरिओम पांडेय, विनोद कुमार शर्मा, पुलकित भदौरिया, सुनील शर्मा, रामनिवास, कृष्णमुरारी, दीपक बाथम, कृष्णकांत भदौरिया, राजकिशोर शर्मा, श्याम उपाध्याय, अजय शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें