सीओ राजकुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार मीणा, इंस्पेक्टर क्राइम दिनेश कुमार ने बैंक का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी देखा। जिसमें एक किशोर नोटों से भरा बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहा है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं दोपहर बाद अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
सवाल : रेडजोन में कैसे पहुंचा किशोर
एसबीआई की सुरक्षा में पुलिस के अलावा बैंक के गार्ड मौजूद रहते हैं। ऐसे में किशोर बैंक के रेड जोन एरिया में पहुंच गया, यह बात सवाल खड़ा कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि बैंक से रुपयों से भरा थैला गायब हुआ है। रेडजोन एरिया से कैश जाना सवाल खड़े कर रहा है। बैंक के अधिकारियों से कहा गया है वह आंतरिक जांच कराएं। पुलिस अपनी जांच कर रही है।